बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध गंभीर, प्राथमिकी
देवघर, जून 23 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर के जीवन ज्योति अस्पताल के समीप साइकिल सवार एक वृद्ध बाइक के धक्के से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मामले में पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, मोहनपुर थाना क्षेत्र के हरकट्ठा निवासी 65 वर्षीय भारी बैठा 20 जून की सुबह करीब 9:30 बजे साइकिल से पुरंदाहा की ओर जा रहे थे। उसी दौरान जीवन ज्योति अस्पताल के सामने डीएवी स्कूल गली के पास पीछे से आ रही होंडा शाइन मोटरसाइकिल पंजीकरण संख्या- जेएच15ए-5071 के चालक ने कथित रूप से लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से टोटो चालक घायल वृद्ध को घर पहुंचाया। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.