लखनऊ, जनवरी 22 -- मलिहाबाद क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में स्कूल से घर लौट रहे दस वर्षीय छत्र की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हुए छात्र ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। ईसापुर गांव निवासी नीरज राठौर का पुत्र उत्कर्ष राठौर (10) जेडएम कॉन्वेंट स्कूल, कहला में कक्षा दो का छात्र था। बुधवार को छुट्टी के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से उत्कर्ष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे मलिहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉ...