उन्नाव, जून 11 -- गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में बांगरमऊ टोल के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के जगटापुर के 65 वर्षीय वेद प्रकाश पुत्र कालिका प्रसाद बांगरमऊ क्षेत्र स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के निकट निजी स्कूल में चौकीदार थे। बुधवार दोपहर वह खाना लेने के बाद घर से विद्यालय जा रहे थे। रास्ते में एक्सप्रेसवे स्थित बांगरमऊ टोल के निकट सर्विस रोड पर सामने से आए बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की टक्कर, अधेड़ की मौत हादसे में जख्मी चौकीदार वेद प्रकाश को बांगरमऊ सीएचसी ले जाया गया। यहां इलाज के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। मौ...