कन्नौज, मई 28 -- तिर्वा, संवाददाता। फर्रूखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में गुरूवार की सुबह डीजल लेने जा रहे एक साइकिल सवार को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल साइकिल सवार को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।महमूदपुर गांव निवासी हरिवीर सिंह (45) पुत्र पातीराम अपने खेतों की सिचाईं करने के लिए इंजन के लिए डीजल लेने जा रहे थे। पेट्रोल पम्प के निकट पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- दवा लेकर साइकिल से घर जा रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी ठोकर, मौत राहगीरों ने घायल को निकट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर उसको मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल का...