पटना, फरवरी 14 -- फतुहा थाना क्षेत्र के कोल्हर पुल के समीप शुक्रवार की देर शाम एक अनियंत्रित बाइक की ठोकर से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोल्हर निवासी 35 वर्षीय संतोष कुमार के रूप में हुई। इधर हादसे के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने उस बाइक को आग के हवाले करते हुए सड़क को जाम कर दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराकर लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोल्हर निवासी 35 वर्षीय संतोष कुमार फतुहा से मजदूरी कर साइकिल द्वारा अपने कोल्हर स्थित घर लौट रहा था तभी कोल्हर पुल के समीप राजमार्ग 30 ए पर विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संतोष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार अपनी बाइक छोड़ मौके से फरार हो गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.