लखीमपुरखीरी, जनवरी 12 -- मितौली/खुर्दा, संवाददाता। लखीमपुर रोड़ पर खुर्दा गांव के पास शनिवार देर शाम साइकिल और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। कस्बा मितौली निवासी संजीत कुमार अपने भांजे को भिखनापुर गांव छोड़कर बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान मितौली से खुर्दा की ओर जा रहे साइकिल सवार जगदीश वर्मा से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मितौली सीएचसी ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 55 वर्षीय जगदीश वर्मा की मौत हो गई। जगदीश मूल रूप से गांव दुर्गापुर मस्जिद जिला सीतापुर के रहने वाले हैं। वह करीब 20 वर्षों से खुर्दा गांव में अपनी ससुराल में रहते थे। घायल बाइक सवार संजीत कुमार की ...