हरदोई, मार्च 2 -- बावन, संवाददाता। साइकिल से घर लौट रहे दंपति को पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए बावन सीएचसी में चल रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोनार कोतवाली क्षेत्र के गांव औहदपुर निवासी 56 वर्षीय गोकरन पुत्र लेखा खेतीबाड़ी करते हैं। वह अपनी पत्नी पूनम के साथ रविवार को होली की खरीदारी करने जगदीशपुर बाजार गए थे। खरीदारी के बाद दोनों साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। तभी धाकड़पुरवा गांव के सामने पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दोनों को इलाज के लिए बावन सीएचसी ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही गो...