आगरा, मई 18 -- थाना क्षेत्र में सहावर रोड पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार एक किशोरी की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला ताली निवासी 12 वर्षीय खुशबू पुत्री सर्वेश कुमार साइकिल पर सवार होकर अमांपुर की ओर जा रही थी, सहावर रोड पर बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में किशोरी को उपचार के लिए अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर किशोरी को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- पैदल जा रही दो सहेलियों को बाइक ने मारी ठोकर, छात्रा की मौत किशोरी की मौत की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम...