पीलीभीत, अप्रैल 24 -- बरखेड़ा। पीलीभीत रोड पर गांव नवादा महेश के पास एक बाइक पर सवार दो युवक सांड़ से टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण हुई की सांड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी बुलाकर सांड का शव दफ़न कर दिया। मोहल्ला ग्यासपुर निवासी 35 वर्षीय हबीब और 28 वर्षीय फईम बाइक से किसी काम से पौटा कला जा रहे थे। रास्ते में गांव नवादा महेश चौराहे से आगे धर्मकांटा के पास सड़क पर अचानक आए सांड़ से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सांड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों क़ी सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस दो घायल युवकों को लेकर बरखेड़ा के बजाय बीसलपुर सीएचसी में भर्ती कराया। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने सांड़ के शव को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.