बांदा, सितम्बर 16 -- बांदा। बाइक की टक्कर से सहायक सचिव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कानपुर ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतर्रा के खम्हौरा गांव निवासी प्रदीप ने बताया कि 39 वर्षीय चाचा अनूप सिंह पुत्र हरि सिंह महुआ ब्लाक में सहायक सचिव था। वह मंगलवार शाम काम निपटाने के बाद बाइक से गांव आ रहा था। तभी अतर्रा के इंजीनियरिग कॉलेज के पास सामने से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गए। घायल को सीएचसी अतर्रा में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घरवालों ने उसे यहां लाकर भर्ती कराया। जहां ...