बदायूं, मार्च 27 -- ऑटो से उतरकर सड़क पर गिरे दुपट्टे को उठाने के लिए झुकी महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जिला अस्पताल कर्मियों ने शव मोर्चरी में रखवाकर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सूचना दी है, जबकि आरोपी बाइक सवार फरार है। हादसा एमएफ हाईवे स्थित मैगी प्वाइंट के पास हुआ। वजीरगंज थाना क्षेत्र के लहरा लाडपुर गांव निवासी शब्बो 45 वर्ष पत्नी नेकसू अपने परिवार की महिलाओं के साथ बदायूं बड़े सरकार की जियारत पर आई थीं। वहां से ऑटो में सवार होकर घर लौटते समय उनका दुपट्टा सड़क पर गिर गया। ऑटो रुकवाकर शब्बो दुपट्टा उठाने के लिए नीचे उतरीं, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।परिवार के लोग उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहु...