आगरा, अप्रैल 19 -- ढोलना थाना क्षेत्र में सड़क पार करते समय एक व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को हादसे से अवगत कराया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की दोपहर ढोलना क्षेत्र में मोहम्मदपुर के निकट दुर्घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि व्यक्ति सड़क पार कर रहा था, तभी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए। यह भी पढ़ें- डुमरी में बाइक की टक्कर से 40 वर्षीय ग्रामीण की मौत मृतक की शिनाख्त 46 वर्षीय ब्रजेश पुत्र रमेश निवासी अरहरपुर थाना अमांपुर के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि ब्रजेश ने गांव मोहम्मदपुर पर एक द...