गुमला, मार्च 5 -- गुमला।सदर थाना क्षेत्र के कसीरा गांव में बुधवार सुबह बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे 60 वर्षीय नारायण साहू और बाइक सवार 14 वर्षीय किशोर सुखराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार नारायण साहू अपने मवेशियों को लेकर गांव के रास्ते से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक चला रहा किशोर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे नारायण साहू को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को उठाकर सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया गया। फिलहाल दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.