बाइक की टक्कर से वृद्ध घायल, रिपोर्ट दर्ज
कन्नौज, अप्रैल 10 -- कोतवाली क्षेत्र के ढ़िपारी गांव निवासी रवी पुत्र अरविन्द कुमार ने बताया कि उसके पिता अरविन्द कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल 4 अप्रैल को भठ्ठे से काम करके विशुनगढ रोड से प्रेमपुर की तरफ साइकिल से आ रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनके टक्कर मार दी, जिससे उसके पिता के गम्भीर चोटे आई। हादसे में उनका पैर फैक्चर हो गया।। जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और फिर अपने पिता को तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। उसके पिता का मेडिकल कालेज में अभी भी इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.