गुमला, अप्रैल 4 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के केसीपारा के समीप शनिवार देर शाम एक बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय रामवृक्ष साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।जानकारी के अनुसार रामवृक्ष साहू नशे की हालत में पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...