गाजीपुर, जनवरी 28 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल थाना क्षेत्र के बेमुआ गांव निवासी चीनी मिल से सेवानिवृत्त कर्मचारी 65 वर्षीय राधेश्याम साह को रविवार की देर शाम बाइक ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। मृतक के छोटे पुत्र गनेश गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक के छोटे पुत्र गनेश गुप्ता ने बताया कि रविवार देर शाम उनके पिता शौच के लिए गए थे और पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पोखरे के पास नगसर मार्ग पर पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राधेश्याम साह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल वाहन से जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान सोमवार भोर में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता चीनी मिल में सुपरवाइज...