फरीदाबाद, फरवरी 10 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। बाइक की एक पैदल युवक से टक्कर के बाद हुए विवाद में पांच युवकों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल युवक को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने मारपीट के दौरान उसकी सोने की चेन गायब होने का भी आरोप लगाया है। प्रेम नगर, यादव कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी निखिल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने कार्यालय जा रहा था। जब वह महावीर कॉलोनी में चिराग डेयरी के पास पहुंचा तो उसकी बाइक की हल्की टक्कर एक पैदल युवक से हो गई। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि इसके बाद चिराग, उसके भाई और तीन अन्य युवकों ने मिलकर निखिल के साथ गाली-गलौज की और डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में निखिल शर्मा को गंभीर...