संभल, मार्च 3 -- रेलवे फाटक 35 बी मंगलवार की शाम ट्रेन गुजारे जाने के लिए बंद किया जा रहा था। दौरान तेज रफ्तार से आ रही बाइक बूम से टकरा गई और वह टूट गया। करीब आधा घंटे तक इस दौरान रेलवे फाटक के दोनों और जान की स्थिति बनी रही। मंगलवार की शाम 5:15 बजे रेलवे फाटक 35 बी टनकपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस के लिए बंद किया जा रहा था । इसी दौरान एक बाइक सवार तेज गति से वहां पहुंचा और उसकी बाइक बूम से टकरा गई। जिससे बूम टूट कर नीचे गिर गया। इस दौरान गेटमैन ने समझदारी का परिचय देते हुए फौरन इमरजैंसी बूम लगाया और ट्रेन को सुरक्षित पास कराया। ट्रेन जाने के बाद कर्मचारियों ने टूटे बूम को हटाकर यातायात शुरू कराया। बूम टूटने के कारण फाटक के दोनों और वाहनों की लंबी लाइन लग गई और जाम की स्थिति पैदा हो गई। करीब आधा घंटे बाद स्थ...