संभल, फरवरी 10 -- असमोली थाना क्षेत्र में मनोटा पुल के पास सोमवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और मृतक के शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। देर रात पुलिस शव पोस्टमार्टम हाउस भेजने की तैयारी में जुट गई। थाना क्षेत्र में मनोटा पुल पर सोमवार देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने सड़क से गुजर रहे करीब 40वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गया। इसी बीच बाइक सवार मौका पाकर भाग गया। सड़क पर मृत पड़े अज्ञात व्यक्ति के पास बाइक का टूटा हुआ पार्ट्स भी पड़ा था। ऐसे में पुलिस अंदेशा जता रही है कि बाइक ने ही राहगीर को टक्कर मारी है। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया ...