फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 14 -- कानूनगो का हाथ टूट गया, ग्रामीणों ने की मदद लेखपाल भी गंभीर रूप से घायल, चल रहा इलाजशमसाबाद। सड़क हादसे में राजस्व विभाग के कर्मी घायल हो गई। थाना कादरी गेट क्षेत्र के मोहल्ला मसेनी चौराहा निवासी लेखपाल पंकज चौहान, राजस्व निरीक्षक रामेंद्र मौर्य को बाइक से नगला बसोला सरकारी गेहूं की कटाई कराने के लिए ले जा रहे थे। घर से निकलने के बाद जैसे ही गांव रोशनाबाद के पास पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही बाइक सवार नैगमा निवासी एक ग्रामीण ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कानूनगो रामेंद्र मौर्य का हाथ टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि लेखपाल पंकज चौहान भी गंभीर रूप से घायल हुए । यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में तीन घायल, एक गंभीर दूसरी बाइक पर सवार ग्रामीण भूपेंद्र सिंह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गय...