नोएडा, अप्रैल 6 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार ने घर लौट रहे रसोइये को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित के रिश्तेदार ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज कराया है। ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में रहने वाले रिमू कौशल ने पुलिस को बताया कि उसके फूफा सोम बहादुर निठारी गांव के गली नंबर तीन में रहते हैं। वह स्पेक्ट्रम मॉल स्थित एक रेस्टोरेंट में रसोइये का काम करते हैं। दो अप्रैल को सोम बहादुर रात साढ़े दस बजे ड्यूटी समाप्त कर घर जा रहे थे। सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे पीछे से आए बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...