देवघर, मार्च 21 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के चकाई मोड़ के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता संथाली गांव निवासी जुली बीबी ने आरोप लगाया है कि उनके पति मो. अलताब आलम आसाम एक्सेस रोड स्थित दुकान के लिए सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.