पीलीभीत, अप्रैल 16 -- बीसलपुर। बीसलपुर पीलीभीत मार्ग पर बाइकों की आमने सामने से जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। गुलड़िया राधे निवासी कुंभकरण पुत्र युधिष्ठिर 35 बाइक से पीलीभीत जा रहा था। तभी सामने से आ रही बाइक से बाइक की टक्कर हो गई। जिससे कुंभकरण घायल हो गया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...