शाहजहांपुर, दिसम्बर 3 -- थाना क्षेत्र के गांव बालेमऊगौटिया निवासी इस्लामुद्दीन पुत्र अकबर मंगलवार को बाइक से जेवा जा रहा था। जार मानो मैढेया के पास अज्ञात बाइक सवार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उसके चचेरे भाई ने पुलिस को तहरीर सौंपकर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...