हापुड़, अप्रैल 7 -- देहात हापुड़ थाना क्षेत्र के गांव ट्याला से हापुड़ घरेलू सामान लेने के लिए आ रहे बाइक सवार एक युवक को दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हेा गया और उसकी टांग टूट गई। साथ ही उसके शरीर पर कई जख्म भी हो गए। जिसे गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब घायल के पिता ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांव ट्याला निवासी ओमपाल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पुत्र संदीप बीती 23 मार्च की शाम को अनी बाइक पर सवार होकर घरेलू सामान खरीदने के लिए हापुड़ आ रहा था। जैसे ही संदीप किठौर रोड पर स्थित इसरार डग के सामने पहुंचा तो तभी सामने से विपरीत दिशा से आई एक बाइक ने संदीप की बाइक में टक्कर मार दी जिसकी वजह से संदीप की टांगे टूट गई तथा शरीर पर अन्य जगह भी गं...