रामपुर, मई 26 -- शाहबाद। घर के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह जख्मी हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। नगर के मोहल्ला भीतरगांव निवासी राजवीर की पांच वर्षीय बेटी नैना घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रही बाइक की चपेट में आकर जख्मी हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...