कन्नौज, अप्रैल 17 -- कोतवाली क्षेत्र के दिलू नगला रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने मासूम के टक्कर मार दी। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सौ शैय्या अस्पताल से मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के नायकनगर दीपकपुर निवासी चंद्रकिरण अपने परिजनों के साथ गेहूं काटने के लिए खेत पर गए हुए थे। उनका 5 वर्षीय पुत्र शंकर भी पीछे से उनके साथ सुबह चला गया। वह लोग गेहूं काट कर वापस लौट रहे थे, तभी नगला दिलू रोड पर स्थित धान मिल के ठीक सामने पीछे से आ रहे बाइक सवार ने मासूम शंकर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- कुरसेला : बाइक की ठोकर से बच्चे का पैर टूटा, रेफर परिजन उसे सौ शैय्या अस्पताल ले गए, वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बच्चे को मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...