हाथरस, अप्रैल 1 -- सिकन्दराराऊ। 15 मार्च की सुबह एटा रोड पर ग्राम रातिभानपुर के ओवर ब्रिज पर बाइक की टक्कर से घायल हुई महिला की मौत के बाद मामले की रिपोर्ट बाइक चालक के खिलाफ कोतवाली में दर्ज करा दी गई है। मृतका के पति प्रवेश कुमार निवासी गांव नगला विजन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है। कि उसकी पत्नी अनीता 15 मार्च की प्रातः 10 बजे ऑटो से एटा जा रही थी। रास्ते में गांव रातिभानपुर के ओवर ब्रिज पर टेंपो खराब होने से वह सड़क पर खड़ी होकर के सवारी का इंतजार कर रही थी। उसके साथ एक व्यक्ति लोकेश भी खड़ा था। तभी एक बाइक ने अनियंत्रित होकर आते हुए पत्नी तथा लोकेश में टक्कर मार दी। जिससे पत्नी की मृत्यु हो गई तथा लोकेश गंभीर घायल हो गया। उसका अलीगढ़ में इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.