औरैया, अप्रैल 11 -- औरैया, संवाददाता। फसल देखने खेत जा रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे इलाज के दौरान अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम धीरजपुर चिरुहूली निवासी रमेश चंद्र की पत्नी सरोज देवी खेतों में खड़ी गेहूं की फसल देखने जा रही थीं। जैसे ही वह गांव के सामने नेशनल हाईवे पार कर रही थीं, तभी इटावा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और परिजनों ने एंबुलेंस 108 को सूचना दी। घायल महिला को जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई रेफर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.