बांदा, अप्रैल 20 -- बांदा। बाइक की टक्कर से खेत से घर लौट रहे चचेरे भाई बहन घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी 11 वर्षीय युवराज रविवार की शाम अपनी 9 वर्षीय चचेरी बहन को साइकिल में बैठा कर घर जा रहा था। तभी सामने से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार कर घायल कर दिया। दोनों को गंभ्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...