बाइक की टक्कर से बेटी की मौत, मां घायल
मुजफ्फर नगर, जुलाई 1 -- छपार। बाइक की टक्कर से बेटी की मौत हो गई, जबकि मां घायल हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव मलीरा निवासी 45 वर्षीय सुशीला पत्नी ओमपाल अपनी 19 वर्षीय अविवाहित पुत्री काजल के साथ मंगलवार दोपहर दो बजे पुत्री के यहां चरथावल जाने के लिए घर से पैदल ही निकली थी, जैसे ही ये स्टेट हाईवे पर मलीरा बस स्टैंड से सड़क पार कर दूसरी ओर बस में बैठने के लिए पहुंची तो मुजफ्फरनगर की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से बेटी की मौत, मां घायल जिससे दोनों मां-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक बाइक सहित फरार हो गया। वहां पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.