रामगढ़, अप्रैल 19 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामगढ़-पतरातू फोरलेन में भदानीनगर स्थित चैनगड़ा फ्लाईओवर के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मोपेड सवार फुलेश्वर महतो (75 वर्ष) की मौत हो गई। घटना रविवार शाम तकरीबन साढ़े 5 बजे की है। भदानीनगर चिकोर निवासी बुजुर्ग फुलेश्वर महतो रामगढ़ की ओर से आ रहे थे। जैसे ही उन्होंने चैनगड़ा फ्लाईओवर पार किया, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मोपेड को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बुजुर्ग फुलेश्वर महतो का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। वहीं दुर्घटना की वजह से कुज्जू निवासी बाइक सवार आर्यन कुमार (21 वर्ष) भी गिर कर घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग फुलेश्वर महतो को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बाइक सवार आर्यन को बेहतर इलाज के लिए रांची ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.