रामपुर, जून 7 -- मिलकखानम। तेज रफतार बुलेट की टक्कर से 13 वर्षीय बालक बुरी तरह घायल हो गया। बुलेट चालक के भी पैर में फैक्चर बताया गया है। मिलकखानम में सुबह दस बजे कैमरी निवासी निक्कू अपनी बुलेट बाइक से अपनी सुसराल जा रहा था, जैसे ही वह शादी नगर हजीरा गांव के पास पहुंचा तो उसके सामने 13 वर्षीय राजकिशोर आ गया। टक्कर से बालक दूर जाकर गिरा। शोर पर ग्रामीणा के आने पर घायल बालक को पीएचसी में भरती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...