पीलीभीत, फरवरी 13 -- पीलीभीत। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम परेवा अनूप निवासी राजवती पत्नी घनश्याम ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि छह फरवरी को उसके पति गुर्ज गौटिया माधोटांडा से अपनी बाइक से घर आ रहे थे। शाम छह बजे गुर्ज गौटिया से निकलते ही सामने से आ रहे बाइक के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसके पति घनश्याम और बाइक पर पीछे बैठे देवेंद्र कुमार घायल हो गए। सात फरवरी को दोपहर तीन बजे उसके पति की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...