लखीसराय, मार्च 17 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले के बड़हिया थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो जाने से इलाके में शोक का माहौल है। मृतक बच्ची की पहचान अन्नू कुमारी 11 साल पिता चन्दन मंडल घर बड़हिया वार्ड नंबर 9 निवासी के रूप में हुई है। घटना तहदिया मोड़ के पास सोमवार की देर शाम की बताई जा रही है, परिजनों ने बताया कि दूध लेने जा रही एक बच्ची को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्ची सड़क पार कर दूध लेने जा रही थी, तभी अचानक तेज गति से आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्ची गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। घायल बच्ची को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय लाया गया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. म...