बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची घायल
खगडि़या, जून 27 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। खगड़िया शहर के पटेल चौक पर शुक्रवार को बाइक की टक्कर से एक पांच वर्षीय बच्ची घायल हो गई। घायल बच्ची की पहचान मोरकाही थाना क्षेत्र के खैरी खुटहा निवासी राकेश कुमार की पुत्री के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद बाइक सवार बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने की बात कहकर साथ ले गया। जब परिजन सदर अस्पताल पहुंचे तो बच्ची वहां नहीं मिली, जिससे कुछ देर अफरा-तफरी मच गई। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से पता चला कि बाइक सवार एक निजी अस्पताल में उसका इलाज करा रहा है, जहां से बच्ची को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News दो बाइकों की टक्कर में दंपती सहित पांच घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.