बाइक की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, चालक की मौत
आजमगढ़, जून 23 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज में एनएच-233 पर स्थित भीरा चौराहे पर सोमवार की दोपहर बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी 30 वर्षीय नरेंद्र सिंह ई-रिक्शा चलाते थे। सोमवार की दोपहर ई-रिक्शा से लालगंज बाजार की ओर जा रहे थे। वह भीरा चौराहे पर सड़क पार कर रहे थे। तभी वाराणसी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- ट्रक कई वाहनों से टकराया, क्लीनर की मौत जिससे ई-रिक्शा पलट गया। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.