हरदोई, फरवरी 28 -- हरदोई। मल्लावां-राघोपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक नेत्रहीन व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। मल्लावां थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी हरी प्रसाद (52) जन्म से दृष्टिबाधित थे। वह अविवाहित थे। परिजनों ने बताया कि वह रोज की तरह शाम को पैदल टहलने घर से निकले थे। गांव से करीब चार किमी दूर मल्लावां-राघोपुर रोड पर गढ़ी के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना की सूचना मृतक के भाई रतीपाल ने पुलिस को दी। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल हरी प्रसाद को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां ले जाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.