गोपालगंज, मार्च 26 -- कुचायकोट। गोपालपुर थाना क्षेत्र के बघउच-विशुनपुर गंडक नहर पथ पर गुरुवार को एक अज्ञात बाइक चालक ने साइकिल सवार दो छात्राओं को टक्कर मार दी। हादसे में शविना खातून और नीतू कुमारी घायल हो गईं। दोनों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...