संभल, जून 2 -- थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगढ़ निवासी वकील अहमद पुत्र कल्लू ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि बेटा आकिल अपने उस्ताद शाहिद के साथ बाइक से 26 अप्रैल की शाम सात बजे बहजोई जा रहा था। जैसे वह सुल्तानगढ़ से निकले तभी पाठकपुर की ओर से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। जबकि शाहिद का अलीगढ़ में व आकिल का मुरादाबाद में उपचार चल रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...