इटावा औरैया, मार्च 17 -- भावलपुर निवासी 19 वर्षीय अर्जुन पुत्र कुंदन खून की जांच कराने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहा था। हाईवे पर कुरसेना गांव के पास सड़क पार कर रहे 40 वर्षीय कृपाल सिंह पुत्र हीरालाल निवासी सुगंधनगर को उसने टक्कर मार दी। पास से गुजर रहे ट्रक के कारण बाइक सवार घबरा गया, जिससे हादसा हो गया। टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...