उन्नाव, अप्रैल 18 -- नवाबगंज, संवाददाता। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज कस्बा स्थित सेरसा मोड के पास शनिवार दोपहर सड़क किनारे खड़े दंपति को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपति समेत बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। असोहा थाना क्षेत्र के बरेला गांव के रहने वाले 30 वर्षीय शिव कुमार पुत्र हनुमान अपनी 25 वर्षीय पत्नी रंजना को लेकर दोपहर बाइक से दवा लेने नवाबगंज सीएचसी जा रहा था। रास्ते में नवाबगंज कस्बा के सेरसा मार्ग मोड के पास धूप के चलते पति पत्नी सड़क किनारे खड़े थे। तभी नवाबगंज की तरफ से आए बाइक सवारों ने दंपति को जोरदार टक्टर मार दी। हादसे में दंपति समेत बाइक सवार सोहरामऊ थाना क्षेत्र के देवारा गांव निवासी सूरज और राहुल घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस चालक ने सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख चारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.