रामपुर, मार्च 4 -- बाइक हादसों में दंपती समेत चार लोग जख्मी हो गए। गंभीर हालत में चारों को सीएचसी से रामपुर रेफर किया गया है। बरखेड़ा गांव निवासी मुनेंद्र किसी काम से आंवला राेड पर गया था। उधर, बदायूं जिले के रतनपुर उघैती निवासी सैफ अली खान अपनी पत्नी गुले शादाब के साथ बाइक से जा रहा था। रास्ते में दोनों की बाइक की सामने से टक्कर हो गई। दूसरे हादसे में चकरपुर कदीम निवासी नरेश बाइक फिसलने से जख्मी हो गया। चारों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...