इटावा औरैया, अप्रैल 27 -- बकेवर। खितौरा मंदिर से लौट रहे बाइक सवार दंपती को लखना मार्ग स्थित बंबा के पास दूसरे बाइक चालक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कस्बा लखना के कालिका मुहाल निवासी गौरव अपनी पत्नी तान्या के साथ जय गुरुदेव आश्रम से लौट रहे थे। तभी सामने से आए बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें 50 शैया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तान्या की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- दो बाइक की भिड़ंत में दंपती समेत पांच जख्मी, दो पटना रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...