गोंडा, जून 2 -- रुपईडीह, संवाददाता। बनगाई पेट्रोल पंप के पास सड़क के किनारे खड़े मोटरसाइकिल सवार को दूसरे बाइक सवार ने पीछे से ठोकर मार दी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी और घायलों को पीएचसी पहुंचाया। कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलवा भान के रमेश मिश्रा अपने पत्नी अनीता के साथ मोटरसाइकिल से आर्यनगर दवा लाने के लिए जा रहे थे। बनगाई पेट्रोल पंप के पास सड़क के किनारे मोटरसाइकिल खड़ी कर दी। इसी बीच पीछे से आ रही मोटरसाइकिल सवार ने उसे ठोकर मार दी। हादसे में रमेश मिश्रा (40), अनीता मिश्रा (38) व आशा ब्रह्मावती (45)गंभीर रूप से घायल हो गई। इस संबंध में फार्मासिस्ट नींबू लाल ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायल आशा ब्रह्मावती सहित तीन लोगों का उपचार घर घर भेज दिया गया है।

हिंदी ...