कौशाम्बी, मार्च 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। बाइक की टक्कर से जख्मी संदीपन घाट के महगांव निवासी बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।महगांव निवासी रवि कुमार ने बताया कि उसके दादा अनंत प्रताप पड़ोस में रहने वाले अपने साथी अर्जुन के साथ पांच मार्च की सुबह खेतों की ओर जा रहे थे। गांव के बाहर सड़क पर पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक सवार ने दोनों लोगों को टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी पीड़ित के दादा को मूरतगंज पीएचसी से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मृतक के नाती की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की बाइक समेत तलाश शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...