गंगापार, जनवरी 25 -- साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे युवक नीलगाय की टक्कर से सड़क से दूर जा गिरे। सभी को गंभीर चोटें आई। प्राथमिक उपचार के बाद तीन अपने घर को लौट गए, जबकि एक की हालत नाजुक देख पुलिस उसे इलाज के लिए सीएचसी रामनगर ले गई, बाद में उसे शहर के अस्पताल भेज दिया गया। पहली घटना रात साढ़े सात बजे के लगभग मेजारोड सिरसा मार्ग पर खानपुर गांव के सामने हई जिसमें सिरसा कस्बे के महुआ कोठी निवासी 15 वर्षीय संचित केशरी व 17 वर्षीय ध्रुव केशरी पुत्र ओम प्रकाश केशरी शनिवार की रात आठ बजे के लगभग अपने घर लौट रहे थे, कि खानपुर गांव के सामने सड़क पर नीलगाय पहुंच गई। जोरदार टक्कर लगते ही दोनों वाहन से दूर गिर तड़पने लगे। इस बात की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई वह मौके पर पहुंच गए, पुलिस को जानकारी दी तो कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह व चौकी प्रभारी स...