आगरा, दिसम्बर 28 -- थाना किरावली क्षेत्र अंतर्गत न्यू दक्षिणी बाईपास पर हादसे में 12 वर्षीय चरवाहे की मौत हो गई। वह अपनी बकरियां चरा रहा था तभी एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। यह घटना दक्षिणी बाईपास पर नगला सिकरवार होटल के पास हुई। चाचा शौकीन ने बताया कि 12 वर्षीय अमन बकरियां चरा रहा था, तभी मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। अमन पुत्र मौली निवासी कराहरा (किरावली) की मौत हो गई। शौकीन ने थाने में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...