मऊ, मई 29 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलपुर के पीछे विगत 27 मई को घास काट रही महिला को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जबकि चालक मौके से बाइक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायल महिला ओ अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किए जाने से रोष व्याप्त है। जानकारी के अनुसार पारिखापुर कुड़हिया निवासी गुलाबी देवी विगत 27 मई को स्वास्थ्य केंद्र के पीछे घास काट रही थीं। इसी दौरान एक युवक तेज गति से मोटरसाइकिल लेकर पहुंचा और नियंत्रण खो बैठा। बाइक सीधे महिला के ऊपर चढ़ गई, जिससे गुलाबी देवी को काफी चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चालक को पकड़न...