बदायूं, जून 7 -- वजीरगंज क्षेत्र थाना में सड़क हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि सामने से आ रही बाइक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव रहेड़िया निवासी लायक गिरि पुत्र सोहनपाल गिरि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 मई को वह अपनी बाइक से गांव नवाबपुर जा रहा था। तभी फतेहनंगला और पिपरिया गांव के बीच पहुंचने पर सामने से आ रहे बाइक चालक सुभाष पुत्र केदार सिंह निवासी फतेहनंगला ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ज्ञानपाल पुत्र विघाराम और चरण सिंह पुत्र सियाराम निवासी वीरमपुर उसे घर लेकर पहुंचे। परिजनों ने घायल को पहले सैदपुर के एक निज...